Sunday, 10 January 2021

प्यार में अहसास जरुरी है

अक्सर लोग अपने जब प्यार को लेकर काफी उत्साहित दिखाई देते हैं परन्तु आप को जानकर हैरानी होगी कि हम जितना इसे समझते हैं इसका अहसास उतना ही ज्यादा हमें सुकून पहुँचाता हैं हमारे चेहरे की रौनक में बढ़ोतरी करता है, हम प्यार के अहसास, यादो, में जितना खुश दिल से डूबे रहते हैं हम देखते हैं की हमारे अंदर एक नयी ऊर्जा का संचार होता है और ये ऊर्जा हमें एक नयी ताक़त प्रदान करती है जिसके बल पर हम स्वतः ही महसूस करते है की हम इस संसार में बहुत कुछ कर सकते हैं यही वो पल होता है जब हम प्यार की कीमत और जरुरत को बहुत अच्छे से समझ पाते हैं| अगर आपने कभी भी कुछ ऐसा महसूस किया है तो ये लेख आपके लिए ही है क्योकि इस ऊर्जा को आप ही समझ सकते हैं क्योकि अधिकतर पुरुष और महिलायें तो बस इसे क्षण भर ही महसूस करते हैं जिसके कारणवश उनके लिए प्यार जिंदगी में खेल मात्र ही रह जाता है ,अधिकांश महिलायें और पुरुष प्यार को सेक्स के साथ जोड़ते दिखते हैं परन्तु अगर कभी आपने प्यार किया है तो आप अच्छी तरह से समझते होंगे की जितना प्यार का मजा इसकी छुअन,यादो और अहसास में है किसी और में नहीं। सेक्स, पुरुष और महिलाओं के आपसी रिश्तो को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से प्रगाढ़ करने में मदद करता है जिससे "दो जिस्म एक जान" कहावत को भी सार्थकता मिलती हैं| उम्मीद करता हूँ की आपको ये लेख पढ़कर अपने ह्रदय में उमड़ रही अपनी प्रेमी/प्रेमिका की यादो में बढ़ोतरी और मन की इच्छाशक्ति को मजबूती मिलेगी और आपके रिश्ते में प्रगाढता आएगी।